पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के तत्वावधान में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से सोमवार को श्री कुंथुनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। आगरा से पढ़िए, यह खबर…
आगरा। पदमप्रभु जिनालय परिवार अवधपुरी के तत्वावधान में वात्सल्य सेवा समिति की ओर से सोमवार को श्री कुंथुनाथ भगवान का निर्वाण कल्याणक महोत्सव अवधपुरी स्थित नवनिर्मित श्री पद्मप्रभु जिनालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। वहीं श्री कुंथुनाथ का निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य राकेश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। जिसमें उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं ने पंडित विवेक जैन के कुशल निर्देशन में निर्वाण कांड का वाचन कर श्रीजी के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। इस अवसर प्रवीन जैन, राकेश जैन, अनिल जैन, नरेंद्र जैन, रवि जैन, शुभम जैन, रश्मि जैन, कविता जैन, करुणा जैन, पुष्पा जैन, अलका जैन, समस्त अवधपुरी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।













Add Comment