स्थानीय करन इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर लगाया गया। यह शिविर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान संस्थान, ग्वालियर के सहयोग से लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उन्हें कैंसर से जुड़ी जानकारी और परामर्श भी दिया गया। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए यह खबर…
अंबाह। स्थानीय करन इंटरनेशनल स्कूल में निःशुल्क कैंसर जांच और परामर्श शिविर लगाया गया। यह शिविर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान संस्थान, ग्वालियर के सहयोग से लगाया गया। आयोजन स्व. ठाकुर करण सिंह तोमर, ठाकुर भगवान सिंह तोमर और स्व. बिटिया देवी की पुण्य स्मृति में किया गया।
शिविर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने किया। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. योगेश पाल गुप्ता, जिला अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, अंबाह एसडीएम श्रीनिवास सिंह सिकरवार, एसडीओपी रवि सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, प्यारे सिंह तोमर, विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्र सिंह तोमर और निदेशक कपिल सिंह तोमर मौजूद रहे।शिविर का नेतृत्व वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ और कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने किया। उनके साथ दक्ष चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीण और वंचित वर्ग के लोगों की जांच की। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उन्हें कैंसर से जुड़ी जानकारी और परामर्श भी दिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने शिविर की सराहना की
विद्यालय के संस्थापक वीरेंद्रसिंह तोमर ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने इस पहल की सराहना की और स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक कपिलसिंह तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।













Add Comment