मान स्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का वार्षिकोत्सव मंगलवार को मनाया गया। सुबह आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण सुखोदय तीर्थ क्षेत्र नसिया जी में शांतिधारा और अभिषेक किया गया। भगवान आदिनाथ का पूजन बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ किया गया। नौगामा से पढ़िए सुरेशचंद्र गांधी की यह खबर…
नौगामा। मान स्तंभ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह आदिनाथ मंदिर भगवान महावीर समवशरण सुखोदय तीर्थ क्षेत्र नसिया जी में विशेष शांतिधारा और अभिषेक किया गया। इसके बाद आदिनाथ मंदिर के सामने स्थित 41 फीट ऊंचे मान स्तंभ में विराजमान प्रतिमाओं का प्रथम अभिषेक शांति धारा करने का सौभाग्य गांधी मनीष सुरेशचंद्र गांधी, दिनेशचंद्र कांतिलाल गांधी, अति वीर अतिशय राजेंद्र पिंडारमिया, निलेश जीतमल एवं मान स्तंभ पर धर्म ध्वजा चढ़ाने का सौभाग्य पिंडारमिया माहिम राजेश छगनलाल को चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी, भरत पंचोली, वीना दीदी के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का पूजन बड़े भक्ति भाव से वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर लहरों के साथ किया गया। इसके बाद मान स्तंभ में स्थित चारों प्रतिमाओं का बारी-बारी से 108 कलशों से अभिषेक किया गया। महिला मंडल द्वारा मंदिरजी में 48 दीप विधान के दीप प्रज्वलित किए गए। शाम को जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। आभार कोषाध्यक्ष रमलाल जैन ने माना।













Add Comment