समाचार

त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की: जन्म कल्याणक पर बनेडिया में निकाला जुलूस 


श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शांतिधारा की गई। मुनि श्री के संघ के सानिध्य में शांति धारा अभिषेक हुआ। मुनि श्री के सानिध्य में गांव के विभिन्न मार्गाें में भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाला गया। पुरुष एवं महिलाएं भक्ति करते हुए चल रही थीं। बनेडिया से पढ़िए राजेश जैन की यह खबर…


बनेडिया। श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को 2624 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में शांतिधारा की गई। इसका सौभाग्य वीरेंद्र भारत बड़जात्या परिवार इंदौर निवासी को प्राप्त हुआ। मुनि श्री के संघ के सानिध्य में शांति धारा अभिषेक हुआ। पश्चात शोभायात्रा प्रातः 8 बजे भव्य विमान में श्री जी की तस्वीर एवं श्रद्धालु द्वारा सिर पर रखकर श्री जी की प्रतिमा को प्रथम बार मुनि श्री के सानिध्य में गांव के विभिन्न मार्गाें में भव्य शोभायात्रा जुलूस निकाला गया। सभी साधर्मी बंधु द्वारा प्रभु जन्मोत्सव मनाया गया। पुरुष एवं महिलाएं केसरिया वस्त्र में भक्ति करते हुए चल रही थीं।

गांव के मुख्य चौराहे पर पहुंच कर ब्रह्मचारी भावेश भैया द्वारा महावीर भगवान के जन्म कल्याण पर उद्बोधन दिया। तत्पश्चात जुलूस मंदिर प्रांगण में पहुंचा। सभी श्रद्धालुओं द्वारा भगवान महावीर के पालने को झुलाया गया एवं भगवान महावीर के भजन गाए गए। इस अवसर पर। भरत बड़जात्या भागचंद छाबड़ा चेतन बोहारा मुकेश जैन वीरेन जैन सतीश जैन पुजारी संजय जैन नमन जैन आर्जव अजीत जैन कहीं श्रद्धालु जन ने धर्म लाभ लिया। यह जानकारी मैनेजर संदीप जैन ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page