समाचार

विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर दाहोद में सामूहिक जाप: भारतीय जैन संगठन के बैनर तले हुआ कार्यक्रम 


विश्व शांति एवं कल्याण के लिए जीतो द्वारा 9 अप्रैल को अत्यंत उत्साह के साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। जिसके तहत् दाहोद में भी भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया। सकल जैन समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, बालक शांति के प्रतीक सफेद वस्त्र में एकत्र होकर प्रसंग पार्टी प्लॉट के हॉल मौजूद रहे। दाहोद से पढ़िए राजेश जैन की यह खबर…


दाहोद। विश्व शांति एवं कल्याण के लिए जीतो द्वारा 9 अप्रैल को अत्यंत उत्साह के साथ विश्व नवकार महामंत्र दिवस मनाया गया। जिसके तहत् दाहोद में भी भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नवकार महामंत्र के जाप का आयोजन किया। जिसमें आज सुबह 8 बजे से समस्त सकल जैन समाज के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, बालक शांति के प्रतीक सफेद वस्त्र में एकत्र होकर प्रसंग पार्टी प्लॉट के हॉल में 1 घंटे नवकार महामंत्र का जाप किया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल किशोरी, दाहोद नगर पालिका प्रमुख गोपी भाई देसाई, समाज के सभी श्वेतांबर दिगंबर ट्रस्टी गण मंडलों के अध्यक्ष श्रेष्ठिगण विशेष उपस्थित रहे। सकल जैन समाज को जाप में जुडा एवं विश्व नवकार महामंत्र दिवस के कार्यक्रम में सहभागी होकर भव्य बनाया। सभी जैन बंधु अपने परिवार एवं खास करके अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में जुड़े। इस कार्यक्रम में अन्य समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ भी आमंत्रित थे वो भी उपस्थित रहे।

इनका योगदान सराहनीय रहा 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पिल शाह, रौनक भंडारी, हर्ष शराफ, पिंटू चोपड़ा, मनीष जैन, मेहुल शाह, संजय जैन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जैन संगठन के बैनर तले किया। पंकज भाई वागरेचा, विनीत भाई वागरेचा ने जाप के पश्चात अल्पाहार की व्यवस्था की। भारतीय जैन संगठन परिवार के सदस्य अर्पिल शाह ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page