समाचार

महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भक्ति का आनंद: जैन मंदिर में हुआ महावीर विधान 


बड़े जैन मंदिर में भगवान महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन ने श्री महावीर विधान का आयोजन कराया। कार्यक्रम पंडित संजय शास्त्री के सानिध्य में हुआ। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ विधान की पूजा कराई।जिसने विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की गई। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए यह खबर..


अंबाह। बड़े जैन मंदिर में भगवान महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष अंजलि जिनेश जैन ने श्री महावीर विधान का आयोजन कराया। कार्यक्रम पंडित संजय शास्त्री के सानिध्य में हुआ। उन्होंने मंत्रोच्चारण के साथ विधान की पूजा कराई।जिसने विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की गई। मंदिर जी मे सुबह भगवान महावीर का अभिषेक और पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से श्री जी का अभिषेक किया। भगवान को अर्ध्य समर्पित किए गए। इसके बाद महावीर विधान की पूजा हुई। पंडित संजय शास्त्री ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी साथ ही सभी से धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

“ललना ललना ललना, मेरे महावीर झूले पलना”

कार्यक्रम स्थल पर भक्ति का माहौल बना रहा। महिलाएं और पुरुष भक्ति गीतों पर झूमते रहे। मुरैना से आए सौरभ जैन एंड पार्टी के कलाकारों ने सुमधुर भजनों से सभी को भावविभोर कर दिया। महिलाओं ने “ललना ललना ललना, मेरे महावीर झूले पलना” जैसे भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु गहरी श्रद्धा से भगवान महावीर के प्रति भक्ति प्रकट कर रहे थे। अंजलि जैन ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। समाज में भगवान महावीर के सिद्धांतों को फैलाने और सभी को एकजुट करने का प्रयास भी रहा। उन्होंने कहा कि आयोजन ने शांति, अहिंसा और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page