समाचार

अभिषेक से रोग, शोक और संकट होते हैं दूर : अभिषेक शांतिधारा पाठ में दिखा धार्मिक उल्लास


आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी आदि ठाणा जैन श्वेताबर मंदिर में विराजमान हैं। आचार्य श्री की निश्रा में अभिषेक, शांतिधारा पाठ, विभिन्न मंत्रोचार द्वारा करवाया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। रामगंजमंडी से अभिषेक जैन की यह खबर…


रामगंजमंडी। यहां आचार्य श्री विश्वरत्न सागर जी आदि ठाणा जैन श्वेताबर मंदिर में विराजमान है। आचार्य श्री की निश्रा में महा प्रभावशाली, महा चमत्कारी, परमात्मा का अभिषेक, शांतिधारा पाठ, विभिन्न मंत्रोचार द्वारा करवाया गया। अलग-अलग प्रकार की औषधियों से प्रभु का संगीतमय अभिषेक किया। जिसमें सकल श्री संघ के महिला, पुरुष और बच्चों ने इस अभिषेक लाभ लिया। इंदौर से पधारी अदिति कोठारी ने अपनी मधुर वाणी से इस अभिषेक में भजनों से उल्लास मय वातावरण बना दिया।

अभिषेक में इन्होंने भाग लिया

अभिषेक में समाज के ज्ञानचंद डांगी, प्रकाश धारीवाल, धरमचंद सकलेचा, संदीप मेहता, प्रदीप तिल्लानी, विकास श्रीश्री माल, अभिषेक बम, विकल्प डांगी, महेंद्र तांतेड़, विनोद लोढ़ा चौमहला वाले, मंगल डांगी, महावीर मेहता, अंशुल मेहता, निलेश लोढ़ा संजय मेहताआदि ने सपरिवार उपस्थित होकर परमात्मा का अभिषेक किया। रात्रि में गुरुदेव के श्रीमुख से जिनवाणी का श्रवण श्री संघ द्वारा लिया गया।

सुबह प्रवचन होंगे

26 मार्च को सुबह 9 बजे आचार्य श्री के प्रवचन रहेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे आचार्य श्री का भवानीमंडी की ओर विहार होगा। 30 मार्च को भवानीमंडी में गुरुदेव की महा मांगलिक भवानीमंडी में रहेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page