अभिषेक अशोक पाटील, कोल्हापूर को इंदौर में मिलेगा जैन आयकॉन अवॉर्ड। वे महावीर गाट फाउंडेशन और अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक कार्य कर रहे है। “युवाओं का आध्यात्मिक महोत्सव” अवॉर्ड 29 व 30 मार्च 2025 को इंदौर में आयोजित है। पढ़िए कोल्हापूर से अभिषेक अशोक पाटील की यह पूरी खबर…
कोल्हापूर। श्री आदित्य सागरजी मुनिराज ससंघ की आशीष छांव में श्री अभिषेक अशोक पाटील, कोल्हापूर को इंदौर में मिलेगा जैन आयकॉन अवॉर्ड। अभिषेक अशोक पाटील, कोल्हापूर का जन्मगाव कुंभोज है। बचपन से कुंभोज में आचार्य शांतिसागर पाठशाला और बाहुबली में एम. जी. शाह विद्या मंदिर में उन्होने धार्मिक शिक्षण लिया है। कोल्हापुर में वीर सेवा दल रुईकर कॉलोनी, महावीर गाट फाउंडेशन और अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के माध्यम से धार्मिक और सामाजिक कार्य कर रहे है। श्री आदित्य सागरजी मुनिराज ससंघ की आशीष छांव – प्रेरणा एवं समर्पण समूह के तत्वावधान में मार्च 2025 बनने वाला है, “युवाओं का आध्यात्मिक महोत्सव”। जैन आयकॉन अवॉर्ड 29 व 30 मार्च 2025 को इंदौर में आयोजित किया जा रहा है।
मार्गदर्शन एवं सहकार्य में भागीदार
अभिषेक पाटील को मुनीश्री सर्वार्थ सागरजी, मुनीश्री सिद्ध सागरजी, डॉ जिवन प्रकाश जैन, अरविंद मजलेकर, महावीर गाट, भरत गाट, भरतेश सांगरुळकर, अमित गाट, स्नेहलता कापसे, रेशमा शाह, अभिषेक सवदत्ती और बिपीन गाट का मार्गदर्शन एवं सहकार्य मिलता है। ‘वण्डरफुल जैन धर्म‘ इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से कोल्हापुर फेसबुक अकाउंट के माध्यम से जैन धर्म का प्रचार-प्रसार कर रहे है।
यह सम्मान है उनका
जो कर रहे हैं निःस्वार्थ प्रभावना, जिनके आचरण में सतत बह रही है “मेरी भावना”। इस आधुनिकता की देह में आध्यात्मिकता का रक्त प्रवाह करने वाले, जिनशासन के यश आकाश में नव ऊर्जा के नक्षत्र गढ़ने वाले, निःस्वार्थ एवं सतत धर्म प्रभावकों का सम्मान जैन समाज का एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है। जिसे जैन आयकॉन अवॉर्ड के माध्यम से साकार रूप प्रदान कर रहें है श्रुतसंवेगी महाश्रमण श्री 108 आदित्य सागरजी।
सोशल मीडिया पर धर्म प्रभावना
सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम, यूट्यूब अथवा फेसबुक आदि) के माध्यम से धर्म की प्रभावना करने वाले युवाओं में से अभिषेक पाटील का चयन करके “जैन आयकॉन अवॉर्ड” के लिए आमंत्रित किया गया है। भारत वर्ष में प्रथम बार होने जा रहा है जैन समाज का एक ऐसा दो दिवसीय भव्य अवॉर्ड फंक्शन जिसमें एक साथ मिलेंगे सैकड़ों क्रीएटर्स और इनफ्लूएन्सर्स।
इसके प्रायोजक है
समर्पण समूह (भारत), जया-पुनीत शाह (शाह परिवार, इंदौर), हसमुख-उर्मिला गांधी (गांधी कोल्ड स्टोरेज, इंदौर), आजाद-रवि देवी जैन (बीड़ीवाला परिवार, इंदौर), अरुण कुमार सेठी (आनन्द भवन), अनिल-आशा जैन, आयुष-दीक्षा जैन (खातीवाला टैंक, इंदौर), श्री उमेशचंद जैन, उत्कर्ष जैन (जैनम ग्रुप, इंदौर), सी.ए. अशोक-अतिशय खासगीवाला (इंदौर)।













Add Comment