समाचार

महिला दिवस पर नव प्रसूता बेबी किट वितरण: महिला नर्सिंग कर्मियों का होगा सम्मान


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नव प्रसूता बहनों को गढ़ी एवं परतापुर में बेबी किट बांटे जाएंगे। महिला नर्सिंग कर्मियों का भी सम्मान होगा। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। यह आयोजन महावीर इंटरनेशल की ओर से होगा। पढ़िए गढ़ी-परतारपुर से यह खबर…


गढ़ी-परतारपुर। महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नव प्रसूता बहनों को गढ़ी एवं परतापुर चिकित्सालयों में बेबी किट बांटे जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक अजीत कोठिया ने बताया कि इस अवसर पर महिला नर्सिंग कर्मियों को भी महिला दिवस पर सम्मानित करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतल पंड्या करेंगी तथा मुख्य अतिथि खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दीपिका रोत होंगी। कार्यक्रम की तैयारी महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के सचिव रामभरत चेजारा के निर्देशन में पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम 8 मार्च को सुबह 11बजे से उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परतापुर और उसके बाद 12 बजे से गढ़ी में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page