बहुप्रतीक्षित सिद्धवरकूट वार्षिक मेला महोत्सव 2025 13 और 14 मार्च 2025 को श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट में आयोजित होने जा रहा है। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत अवसर होगा, जिसमें भक्तजन दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने और विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए एकत्रित होंगे। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। बहुप्रतीक्षित सिद्धवरकूट वार्षिक मेला महोत्सव 2025 13 और 14 मार्च 2025 को श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट में आयोजित होने जा रहा है। यह दो दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत अवसर होगा, जिसमें भक्तजन दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने और विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए एकत्रित होंगे। इस महोत्सव में अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागरजी महाराज के सानिध्य में होगा।
ये होंगे कार्यक्रम
गुरुवार, 13 मार्च 2025:
सुबह 6:00 बजे: दैनिक नियम पूजन।
सुबह 7:30 बजे : 1008 श्री संभवनाथ भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा।
सुबह 8:30 बजे: 1008 श्री संभवनाथजी मंडल विधान।
सायंकालीन: सामूहिक आरती का आयोजन।
शुक्रवार, 14 मार्च 2025:
सुबह 8:30 बजे: श्री पंच परमेष्ठी मंडल विधान।
शाम 2:00 बजे : विमान उत्सव और घटयात्रा।
शाम 4:30 बजे : स्वर्णकलशों से बाहुबली भगवान का महामस्तकाभिषेक एवं ध्वजारोहण।
विशेष कार्यक्रम और समारोह:
शुक्रवार, 14 मार्च 2025 को 11:00 बजेपर पुराने कमरों के नवीनीकरण और क्षेत्र परिक्रमा पथ का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा।
समुदाय का सहयोग और व्यवस्थाएं
समाज द्वारा इस महोत्सव के आयोजन में विशेष सहयोग दिया जा रहा है। गुरुवार, 13 मार्च को प्रातःकालीन भोजन मुनिश्री चंद्रसागरजी महाराज की पुण्य स्मृति में चिरोंजीलालजी पहाड़िया परिवार, इंदौर द्वारा आयोजित किया जाएगा। सायंकालीन भोजन की व्यवस्था अरुणजी अखिलेशपहाड़िया, इंदौर द्वारा की जाएगी।
यात्रियों के लिए परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी:
इंदौर और सनावद से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध होगी, जो महोत्सव स्थल तक जाएगी। बस सेवा 13 और 14 मार्च 2025 को निर्धारित समय पर सहयोग चौक, सनावद और बस स्टैंड, बड़वाह से उपलब्ध होगी। यह आयोजन श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष अमित कासलीवावने बताया कि बड़वाह मार्ग से यात्रा करने वालों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध रहेगी। ओंकारेश्वर डेम से यात्रा करना इस कार्यक्रम के लिए प्रतिबंधित है।













Add Comment