समाचार

आचार्यश्री विद्यासागर जी को भजनों के माध्यम से दी विनयांजलिः मुंबई की टीम ने प्रस्तुत किए भजन


आचार्यश्री विद्यासागर जी की प्रथम समाधि दिवस पर आचार्यश्री को समर्पित श्रद्धापूर्ण विनयांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें महाराष्ट्र की भजन मंडली ने भजनों के माध्यम से विनयांजलि प्रस्तुत की। गीतकार मिलिंद जैन रहे। आरती और भक्तामर का पाठ किया गया। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि दिवस पर आचार्यश्री को समर्पित श्रद्धापूर्ण विनयांजलि कार्यक्रम के तहत एक शाम आचार्य भगवन के नाम भजन संध्या मंगलवार को हुई। यह आयोजन श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर संविद नगर कनाडिया रोड पर किया गया। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट, श्री दिगंबर जैन वीर नवयुवक मंडल, श्री आदिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल और राजकुमारी बज के आयोजकत्व में इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि प्रस्तुत की गई। दीप प्रज्वलन के साथ आरती की गई। भजन संध्या के संयोजक महावीर जैन और प्रिंकेश कासलीवाल ने बताया कि मंगलवार को भजन संध्या शाम साढ़े सात बजे से आरंभ हुई। इसमें भक्तामर का पाठ भी किया गया। भजनों की प्रस्तुति गीतकार मिलिंद जैन एवं मंडली (महाराष्ट्र) ने दी।

यह रहे मौजूद

मंदिर कमेटी के पवन मोदी ने बताया कि इस अवसर पर पार्षद राजीव जैन, नगरनिगम के इंजीनियर मनोज जैन, महावीर जैन, तल्लीन बड़जात्या, जया सालगिया, पवन जैन, पवन मोदी, महावीर सेठी, आनंद पहाड़िया, सत्येंद्र जैन, जेएमबी परिवार आदि समाजजन मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

You cannot copy content of this page