समाचार

जेएसजी प्लेटिनम की 2 दिवसीय यात्रा दर्शनम 2025ः यात्रा के दौरान दर्शन पूजन और भक्ति का लिया आनंद


जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम ग्रुप की दो दिवसीय यात्रा ‘दर्शनम-2025’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्री जीरावला पार्श्वनाथ एवं माउंट आबू भ्रमण करवाया गया। 125 सदस्यों की टीम ने धर्मस्थल, मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों को देखा और मंदिरों में भगवान की भक्ति का पुण्य लाभ भी लिया। पढ़िए उदयपुर से तनुजय जैन की यह खबर…


उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम ग्रुप की दो दिवसीय यात्रा ‘दर्शनम-2025’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्री जीरावला पार्श्वनाथ एवं माउंट आबू भ्रमण कार्यक्रम शनिवार और रविवार को रखा गया। इसमें ग्रुप परिवार के 125 सदस्यों के दल को बसों से कई दार्शनिक स्थानों की यात्रा कराई गई। जेएससी के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत और ग्रुप अध्यक्ष विपिन जैन ने बताया कि सर्वप्रथम उदयपुर से 4 जनवरी सुबह 7.30 बजे 3 बसों ने पावापुरी तीर्थ के लिए प्रस्थान किया।

दर्शन पूजन और आरती में लिया लाभ

जहां पर मंदिर दर्शन, गो सेवा एवं दिन के भोजन के बाद श्री जीरावला तीर्थ के लिए रवाना हुए। जहां पर सायंकालीन आरती एवं भक्ति संध्या का सभी ने लाभ लिया। अगले दिन 5 जनवरी को सुबह मंदिर दर्शन एवं सेवा के बाद माउंट आबू पर्वत के लिए रवाना हुए।

इन ऐतिहासिक स्थलों को भी देखा

जहां पर देलवाडा जैन मंदिर, नक्की झील, टॉड रॉक, गुरु शिखर, सनसेट पॉइंट आदि पर भ्रमण किया गया। इसके बाद रात्रि 8 बजे उदयपुर रवाना हुए।

भ्रमण में समाज के यह बंधु भी रहे साथ में

ग्रुप सचिव सुमित खाब्या ने बताया कि भ्रमण के दौरान शुद्ध एवं सात्विक भोजन की व्यवस्था प्रत्येक स्थल पर जैन भोजनशाला में करवाई गई। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत, अध्यक्ष विपिन जैन, उपाध्यक्ष तनुजय किकावत, सह सचिव लोकेश जैन, कोषाध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश चपलोत, पीआरओ एडमिन हेमेंद्र जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स हेमंत सिसोदिया सहित 125 सदस्यों की उपस्थिति रही।

ग्रुप सचिव ने माना आभार 

दो दिवसीय कार्यक्रम का सभी सदस्यों ने पूर्ण मनोरंजन एवं भक्ति के साथ सौहाद्रपूर्ण वातावरण में भरपूर आनंद लिया। भ्रमण के आखिर में ग्रुप फोटोग्राफ के साथ सभी का आभार ग्रुप सचिव सुमित खाब्या ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page