समाचार

मुनिश्री प्रमाण सागर जी संसघ का कालानी नगर में मंगल प्रवेश: युवा मंडल और महिला मंडल ने की भव्य अगवानी 


मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज का मंगल प्रवेश शुक्रवार सुबह कालानी नगर में हुआ। यहां जैन समाज की महिलाओं और पुरुषों के साथ युवाओं ने मुनिश्री की भव्य मंगल अगवानी की। विद्यासागर मंडप में मुनिश्री ने देशना दी। शाम को शंका समाधान होगा। 


इंदौर। आचार्य भगवन् 108 श्री विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के शिष्य मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन शुक्रवार को सुबह श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन त्रिमूर्ति मंदिर कालानी नगर में हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कालानी नगर समाज ने मुनिश्री की भव्य मंगल अगवानी की।

इन्होंने की मुनिश्री की अगवानी

इस अवसर पर राकेश चेतक, प्रदीप बल्ला, प्रवीण केवलारी, युवा मंडल और महिला मंडल ने भव्य अगवानी की। इसके बाद मुनिश्री की मंगल दिव्य देशना कालानीनगर विद्यासागर मंडप में हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। पार्षद शिखा संदीप दुबे भी मुख्य अतिथि के साथ उपस्थित रहे। मुनिश्री की आहार चर्या कालानी नगर में हुई।

शंका समाधान शाम को

शुक्रवार का शंका समाधान कार्यक्रम शाम 5.45 बजे पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन त्रिमूर्ति मंदिर कालानीनगर से ही होगा। शनिवार को सुबह के मंगल प्रवचन प्रातः 8.40 बजे से कालानी नगर में ही होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page