समाधि स्थल डोंगरगढ़ में जनवरी में विधान होंगे। रायपुर के मंदिरों में 108 मुनिश्री आगमसागरजी महाराज जी ससंघ पहुंचे हैं। यहां उनकी दिव्य मंगल अगवानी की गई। समाजजनों ने उल्लास के साथ जयकारे लगाए। पढ़िए रायपुर से प्रणीत जैन की यह खबर…
रायपुर। समाधिष्ट संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य वीतरागी श्रमण संस्कृति के आध्यात्मिक सद्गुरु श्री 108 आगमसागर जी, श्री 108 पुनीत सागरजी महामुनिराज एवं एलक श्री 105 धैर्य सागर जी महामुनिराज का मंगल प्रवेश राजधानी के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में 2 दिसंबर को हुआ।
समाज में छाया उल्लास
महाराज जी के मंगल प्रवेश और पावन सानिध्य से संपूर्ण समाज में उल्लास छा गया। 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे श्री 108 आगम सागर महाराज जी का विहार लभांडी स्थित पद्म प्रभु जिनालय से हुआ।
प्रवेश पर हुई मंगल अगवानी
108 आगम सागर जी महाराज ससंघ सीधे पार्श्वनाथ जिनालय टैगोर नगर में पहुंचे। जहां उनके भव्य मंगल प्रवेश से समाज जन ने भव्य स्वागत किया। रात्रि विश्राम के बाद 7 दिसंबर सुबह 8 बजे जिनालय में अभिषेक ,पूजन,शांति धारा एवं प्रवचन उपरांत महाराज जी की आहार चर्या संपन्न हुई।
इन्होंने लिया आहार चार्य का लाभ
मुनि श्री आगम सागर महाराज जी को आहार देने का सौभाग्यप प्रियांक जैन को प्राप्त हुआ। एलक श्री धैर्य सागर जी महाराज को आहार देने का सौभाग्य श्रेयश जैन बालू को प्राप्त हुआ। आहारचर्या 2 बजे महाराज जी का ससंघ विहार श्री वासु पूज्य दिसंबर जैन मंदिर डीडी नगर की ओर हुआ।
मुनिश्री राजनांदगांव से किया प्रवास
समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू ने बताया कि 108 आगम सागर जी महाराज ससंघ राजनांदगांव में अपने चातुर्मास समाप्ति के बाद डोंगरगढ़ के आचार्यश्री की समाधि के दर्शन कर सीधे रायपुर की ओर प्रवास किया। समाधिस्थ संत शिरोमणि विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि को एक वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। और ये सभी छत्तीसगढ़ वासियों के लिए परम सौभाग्य की बात है कि उनकी समाधि छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्र गिरी तीर्थ स्थल पर हुई।
जनवरी में होगा सिद्धचक्र विधान
1 वर्ष के समाधि महोत्सव के उपलक्ष्य में वहां श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान करने का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जनवरी माह में होगा। इसमें समाज के सभी सदस्य भाग ले सकते हैं। जिसके निमंत्रण के लिए 108 आगम सागर महाराज जी ससंघ सभी डोंगरगढ़ से रायपुर पहुंचे हैं।
समाधि स्थल का भव्य होगा निर्माण
रायपुर के सभी मंदिर पहुंचकर श्री जी दर्शन कर समाजजन को श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान आयोजन की जानकारी समाधि स्थल शीघ्र निर्माण की जानकारियां भी सभी तक पहुंचाने का कार्य कुशलता पूर्वक किया है। भविष्य में समाधि स्थल का निर्माण भी किया जाना है। इस समाधि स्थल में आचार्य श्री के जीवन का बचपन से लेकर समाधि तक का संपूर्ण परिचय यहां देखने को मिलेगा। यह निर्माण अत्यंत भव्य और विश्व स्तरीय निर्माण होगा।













Add Comment