समाचार

आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में आयोजन : ज्योतिषाचार्य डॉ. जैन को “ज्योतिष गौरव” की उपाधि से सम्मानित किया गया


नगर के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन को “जैन समाज ज्योतिष गौरव” की उपाधि से सम्मानित किया गया। मुरार में चातुर्मासरत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में विद्यापूर्ण वर्षायोग समिति मुरार ने तीन दशक से ज्योतिष के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे डॉ. हुकुमचंद जैन को यह सम्मान प्रदान किया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


ग्वालियर। नगर के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन को “जैन समाज ज्योतिष गौरव” की उपाधि से सम्मानित किया गया। मुरार में चातुर्मासरत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या गणिनी आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में विद्यापूर्ण वर्षायोग समिति मुरार ने तीन दशक से ज्योतिष के माध्यम से समाज की सेवा कर रहे डॉ. हुकुमचंद जैन को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. जैन ने अपने मन के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने कभी सोचा भी न था कि कोई ऐसा क्षण आएगा जब मुझे आचार्य भगवन् विद्यासागर जी द्वारा दीक्षित संघस्थ किसी संत का इतना बड़ा आशीर्वाद धर्म सभा में मिलेगा।

मेरे लिए वह क्षण आज आया है, जब परम पूज्य 105 आर्यिका पूर्णमति माताजी के पावन सान्निध्य में मुझे सम्मानित किया जा रहा है। मैं इस समय अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।” पूज्य आर्यिका माताजी ने डॉ. जैन को धर्मवृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page