समाचार

धर्मशाला के विकास हेतु तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील : जैसवाल जैन धर्मशाला सोनागिर के अध्यक्ष बने राजेश जैन


अखिल भारतीय जैसवाल जैन धर्मशाला सोनागिर के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर साक्षी कन्सन्ट्रेशन के संचालक राजेश जैन, ग्वालियर को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी (सभापति) रमेशचन्द्र जैन (चुन्नी) द्वारा सभा की कार्रवाई संपन्न कराई गई। सभा का मंगलाचरण दिनेश चंद्र जैन ऐसाहवालो ने किया। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…

 


मुरैना। अखिल भारतीय जैसवाल जैन धर्मशाला सोनागिर के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर साक्षी कन्सन्ट्रेशन के संचालक राजेश जैन, ग्वालियर को निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी (सभापति) रमेशचन्द्र जैन (चुन्नी) द्वारा सभा की कार्रवाई संपन्न कराई गई। सभा का मंगलाचरण दिनेश चंद्र जैन ऐसाहवालो ने किया। सर्वप्रथम मंत्री मूलचंद जैन, ठेकेदार मुरार, ने वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। तत्पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं में प्रमुख रूप से बालचंद जैन, दिनेश चंद्र जैन ऐसाहवाले, पं. राकेश जैन (इंजीनियर), भानु कुमार जैन (नेता), डॉ. मुकेश जैन (ग्वालियर), सुभाष चंद्र जैन (सुब्बी नेता), अतुल जैन (लश्कर), रुपेश जैन (अतुल पब्लिसिटी), मोनू जैन आदि शामिल थे। निर्वाचन प्रक्रिया में तीन नाम प्रस्तावित हुए: राजेश जैन (ग्वालियर), जी.एल. जैन (मुरार), और शैलेन्द्र जैन (लश्कर)। शैलेन्द्र जैन और जी.एल. जैन ने अपने नाम वापस ले लिए, जिससे राजेश जैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपने निर्वाचन के लिए उपस्थित सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए धर्मशाला के विकास हेतु तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की। अंत में निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र जैन ने सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया और सभा की कार्रवाई संपन्न घोषित की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page