समाचार

मुनि आदित्य सागर जी महाराज को कोटा में किया श्रीफल भेंट: अकलंक महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी 


विश्व जैन संगठन के तत्वावधान में कोटा में विराजमान श्रुत सम्वेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर श्रीफल भेंट किया गया। अकलंक महाविद्यालय कोटा में भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष में प्रतियोगिता आयोजित होगी। राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट


कोटा| विश्व जैन संगठन के तत्वावधान में कोटा में विराजमान श्रुत सम्वेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन कर श्रीफल भेंट किया गया। मुनि संघ को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया और बहुत से विषयों पर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही अकलंक महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री पियूष जी बज एवं श्री अनिमेष जी से मिलकर पाठ्यक्रम में जैन सिद्धांतों को लेने के लिए सकारात्मक चर्चा हुई।

शिक्षा के माध्यम से कैसे जैन धर्म के सिद्धांतों को जन-जन के कल्याण के लिए प्रचार प्रसार हो उस पर विस्तृत चिंतन किया गया। जानकारी देते हुए विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि हमारे प्रयास से संस्थान द्वारा इसी महीने भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में निबंध और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 4,500 विद्यार्थियों के बीच किया जाएगा। जिससे भगवान महावीर के सिद्धांत प्रत्येक जन मानस तक पहुंचेंगे।

उनके अकलंक महाविद्यालय लगभग 125 साल पुराना संस्थान है। जो सतत मानव उत्थान के लिए शिक्षा के माध्यम से कार्य कर रहा है। प्रचारक राजेश जी दद्दू ने संस्थान के पियूष जी बज एवं श्रीमति संकृति जी जैन को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण वर्ष पर प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page