भारतीय परम्परा में नारी का स्थान समाज में सर्वोपरि है जो व्यक्ति महिलाओं बालिकाओं का सम्मान नहीं करता या उनपर बुरी नजर रखता उनके लिए नारी नरक के समान है। नारी को संस्कारों की जननी बताते हुए मुनि श्री ने कहा संस्कारवान नारी ही बच्चों को संस्कारित करती है। उक्त विचार जैन संत मुनि अविचल सागर महाराज ने नगर के तालाबपुरा स्थित सुधासागर कन्या इण्टर कालेज में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के 42वें दीक्षा दिवस पर व्यक्त किए। पढ़िए राजीव सिंघई की रिपोर्ट…
ललितपुर। भारतीय परम्परा में नारी का स्थान समाज में सर्वोपरि है जो व्यक्ति महिलाओं बालिकाओं का सम्मान नहीं करता या उनपर बुरी नजर रखता उनके लिए नारी नरक के समान है। नारी को संस्कारों की जननी बताते हुए मुनि श्री ने कहा संस्कारवान नारी ही बच्चों को संस्कारित करती है। उक्त विचार जैन संत मुनि अविचल सागर महाराज ने नगर के तालाबपुरा स्थित सुधासागर कन्या इण्टर कालेज में निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के 42वें दीक्षा दिवस पर व्यक्त करते हुए कहा बच्चे लोकिक शिक्षा के साथ संस्कारवान बनें तभी भविष्य सुधरेगा। मुनि श्री ने संत सुधासागर महाराज के मार्गदर्शन में धार्मिक एवं सामाजिक सुधार की दिशा में किए जा रहे कार्यो को आर्शीवाद प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन संयोजक सनत खजुरिया ने आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर किया। मुनि श्री का पादप्रक्षालन शिक्षामंत्री जैन समाज प्रफुल्ल जैन द्वारा किया गया। विद्यालय की वालिकाओं ने गुरूवंदना द्वारा संगीतमय मंगलाचरण किया। निर्यापक श्रमण मुनि श्री की संगीतमय पूजन श्रेष्ठीजनों ने भक्तिपूर्वक कर अर्ध समर्पित किए। अतिथियों द्वारा हाईस्कूल इण्टरमीडियेट परीक्षा 23-24 में विद्यालय के मेधावी अब्बल वालिकाओं को पुरूष्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दीक्षादिवस पर रंगोली, मेंहदी, दीपसजाओ प्रतियोगिता में अब्बल वालिकाओं को पुरूष्कृत किया गया।
इस दौरान विद्यालय की वालिकाओं ने रोचक नृत्य नाटिकाए एवं धार्मिक भक्ति गीत प्रस्तुत किए जो सराहनीय रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीलचंद अनौरा, पार्षद आलोक जैन मयूर, अक्षय अलया, सजल जैन, अमित सराफ, संजीव जैन लकी, राकेश जैन रिंकू, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, सुमित खजुरिया, पारस मनया, दिलीप चौधरी, अशोक जैन उमरिया, वीरचंद सराफ प्रमोद जैन पाह, अजय जैन गंगचारी मनोज जैन बबीना, मनीष जैन, श्रयांस जैन गदयाना, अभय जैन ग्राफिक्स, सौरभ जैन, राजेश जैन बडकुल, पवन जैन करमुहारा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल जैन ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की संयोजना में प्रधानाचार्य श्रीमति कल्पना जैन अम्रता जैन रजनी सक्सेना विजय जैन सहित सुधासागर पव्लिक स्कूल, शान्तिसागर जूनियर हाईस्कूल, महावीर वाल विद्यामंदिर का विशेष योगदान रहा।













Add Comment