समाचार

जलविहार का कार्यक्रम होगा : भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा

कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर 17 सितंबर को जैन धर्म के बारहवें तीर्थंकर भगवान श्री वासुपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,पूजन ,विधान होगा।

अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। दोपहर में जल विहार का कार्यक्रम होगा। विद्या भवन में अभिषेक शांति धारा पूजन कार्यक्रम होगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page