दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। ग्रुप के प्रवक्ता रितेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक ग्रुप के अध्यक्ष सतीश शाह की अध्यक्षता एवं संजय वगेरिया के विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्पन्न हुई। मीटिंग की शुरुआत णमोकार मंत्र के जाप के साथ हुई। पढ़िए यह रिपोर्ट…
प्रतापगढ़/ इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। ग्रुप के प्रवक्ता रितेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक ग्रुप के अध्यक्ष सतीश शाह की अध्यक्षता एवं संजय वगेरिया के विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्पन्न हुई। मीटिंग की शुरुआत णमोकार मंत्र के जाप के साथ हुई। जिसके बाद ग्रुप में सर्वसहमति से 15 अगस्त को स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी यात्रा के संदर्भ में भी प्रस्ताव मांगे गए थे, जिस पर सभी पदाधिकारियों ने स्नेह मिलन समारोह में सार्वजनिक रूप से चर्चा करने का निर्णय लिया।
जिसके बाद फेडरेशन की कैबिनेट मीटिंग प्रतापगढ़ में करवाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका से मीटिंग के दौरान ही फोन पर चर्चा कर प्रतापगढ़ में व्यवस्थाओं का जायजा लेने का निवेदन किया, जिस पर उन्होंने सहमति दी। स्नेह मिलन समारोह में पाठ व्यवस्था, खेलकूद प्रतियोगिता एवं भोजन व्यवस्था के लिए प्रभारियों की टीम गठित की गई।
कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार बंडी ने आय-व्यय प्रस्तुत किया। बैठक में दीपक पाडलिया, मुकेश जैन, तेजस तलाटी, कुणाल जैन, पुनीत खासगीवाला, नीलेश जैन, प्रदीप गांधी, राजेश कोठारी,उज्जवल जैन, सुनील शाह, गजेंद्र गोवाडिया,अंकित जैन मौजूद रहे।अंत में आभार मनीष सालगिया ने व्यक्त किया।













Add Comment