समाचार

होगा महामस्तकाभिषेक, निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा: भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11अगस्त को कुंडलपुर में


सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र,जैन तीर्थ कुंडलपुर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11 अगस्त मुकुट सप्तमी के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र,जैन तीर्थ कुंडलपुर में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11 अगस्त मुकुट सप्तमी के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा।

अत्यंत भक्ति भाव के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा के दोनों ओर विराजित भगवान श्री पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक होगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने भक्त श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page