समाचार

अनुशासन का महत्व बताया : दिल्ली पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट गाइड शिविर का आयोजन 


दिल्ली पब्लिक स्कूल रायरू ग्वालियर में भारत स्काउट गाइड का द्वितीय सोपान, कप का द्वितीय चरण, बुलबुल का रजत पंक प्रशिक्षण / जांच शिविर 5 अगस्त से 9 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


ग्वालियर। दिल्ली पब्लिक स्कूल रायरू ग्वालियर में भारत स्काउट गाइड का द्वितीय सोपान, कप का द्वितीय चरण, बुलबुल का रजत पंक प्रशिक्षण / जांच शिविर 5 अगस्त से 9 अगस्त तक संचालित किया जा रहा है। स्काउट गाइड शिविर के संचालक श्री एम. डी. उपाध्याय, कप बुलबुल शिविर के संचालक साधना अग्निहोत्री, सहयोगी सुरेश चन्द्र शमी (HWB), आशा सिंह (HWB), मीरा शर्मा (A) प्रताप माहौर (A), सुगन्धा गोलवरकर (HW), नवनीत जैन, शास्त्री (स्काउड मास्टर) विनीता पाण्डेय (FL),ममता पाठक, चारू तिवारी (FL) के द्‌वारा शिविर का संचालन किया गया। शिविर में 82 प्रतिभागियों ने भाग लिया शिविर का नेतृत्व शंकर सिंह (DOC) के द्वारा किया गया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गायत्री श्रीवास्तव, टीचर इंचार्ज जागृति गंगवार, शिवानी कपूर, अनुपमा चड्‌ढा के द्वारा शिविर का उद्‌घाटन झण्डारोहण, प्रार्थना व झण्डागीत के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य गायत्री श्रीवास्तव ने बच्चों को अनुशासन के महत्व के बारे में बतलाया और कहा कि स्काउट गाइड का मतलब अनुशासन ही है इसलिए हमें जीवन की प्रत्येक क्रियाओं को अनुशासन पूर्वक ही करना चाहिए आदि बातों पर ध्यान केन्द्रित किया। शिविर के पहले दिन बच्चों का पंजीयन कर, वीपी-6, व्यायाम स्काउट-गाइड, कप-बुलबुल का परिचय, शिविर के नियम, शिविर के दैनिक कार्यक्रमों का परिचय, प्रार्थना, झण्डागीत, नियम, प्रतिज्ञा आदि बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page