समाचार

जैन समाज में खुशी की लहर : आचार्य अतिवीर मुनिराज का चातुर्मास अशोक विहार में


प्रशममूर्ति आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के प्रमुख संत परम पूज्य आचार्य श्री अतिवीर जी मुनिराज का आगामी चातुर्मास 2024 राजधानी दिल्ली की धर्मनगरी अशोक विहार फेज-1 स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में स्थापित होगा। इस घोषणा से समस्त समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी ने आचार्य श्री के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। पढ़िए समीर जैन की रिपोर्ट…


दिल्ली। प्रशममूर्ति आचार्य श्री शान्तिसागर जी महाराज (छाणी) परम्परा के प्रमुख संत परम पूज्य आचार्य श्री अतिवीर जी मुनिराज का आगामी चातुर्मास 2024 राजधानी दिल्ली की धर्मनगरी अशोक विहार फेज-1 स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में स्थापित होगा। इस घोषणा से समस्त समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी ने आचार्य श्री के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण कल्याणक वर्ष के अवसर पर आचार्य श्री का आगामी चातुर्मास भगवान महावीर की पावन निश्रा में ही संपन्न होने जा रहा है। पिछले कई वर्षों से अशोक विहार जैन समाज आचार्य श्री के‌ चातुर्मास हेतु प्रयासरत है और भक्तों की अत्यन्त प्रबल भावना को देखते हुए इस वर्ष आचार्य श्री ने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य आचार्य श्री ने अपने गुरुदेव आचार्य श्री 108 विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज को स्मरण करते हुए कहा कि वर्ष 2007 में भी गुरुवर ने अशोक विहार क्षेत्र की ओर ध्यान देने का संकेत किया था और योगा-योग से उसी वर्ष अशोक विहार में भव्यता के साथ चातुर्मास संपन्न हुआ। आज पुनः इतिहास अपने को दोहरा रहा है और फिर एक बार अशोक विहार समाज को चातुर्मास का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

इस अवसर पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए अशोक विहार फेज-1 के अध्यक्ष वी. के. जैन ने कहा कि आचार्य श्री का अशोक विहार क्षेत्र पर भरपूर आशीर्वाद व वात्सल्य सदैव ही रहता है। 17 वर्षों के बाद पुनः अशोक विहार में चातुर्मास की स्वीकृति प्रदान कर गुरुवर ने हमें धन्य कर दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page