समाचार

 इंदौर समग्र जैन समाज ने पेड़ लगाने का संकल्प लिया : 14 जुलाई को भगवान नेमिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर लगाएगा 1 लाख पेड़


शहर के समग्र जैन समाज ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महावीर बाग में किया। बैठक कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समग्र जैन समाज ने एक लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। शहर के समग्र जैन समाज ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महावीर बाग में किया। बैठक कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समग्र जैन समाज ने एक लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बड़जात्या, नरेंद्र वेद पार्षद राजीव जैन, हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, नवीन गोधा, सुरेंद्र बाकलीवाल, नकुल पाटोदी, डीके जैन, प्रदीप बडजात्या, संतोष मामा, डॉ. संजय जैन, वीरेंद्र बडजात्या, अनील जेनको, महावीर जैन, मयंक जैन, जेनेश झांझरी आदि समाज जन उपस्थित थे। समाज के अध्यक्ष ने कहा कि पौधे लगाना धार्मिक और पर्यावरणीय दृष्टि से दोनों से ही महत्वपूर्ण है। भगवान ने हमें प्रकृति के साथ तालमेल बनाकर रहने का उपदेश दिया था। पेड़ लगाकर हम उनके उपदेशों का पालन कर सकते हैं। समाज के लोगों ने उत्साह के साथ पौधे लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे अपने घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे।

यह पहल निश्चित रूप से शहर को हरा-भरा बनाने में मदद करेगी। इसके लिए रेवती रेंज में 1 लाख स्क्वायर फीट जगह पौधा रोपण के लिए देने का आश्वासन विजयवर्गीय ने दिया। एक लाख पेड़ लगाने के लिए समाज ने 14 जुलाई का दिन निर्धारित किया। इसी दिन भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव भी है, जो पूरे विश्व में मनाया जाएगा। विश्व जैन संगठन के अध्यक्ष मयंक जैन एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने मंत्री से निवेदन किया कि इस वाटिका का नाम नेमिनाथ वाटिका रखा जाए। इस जगह पर संत सदन का भी निर्माण हो, जिससे उस रास्ते से गुजरने वाले जैन संतों के रुकने की व्यवस्था हो सके। सभा का संचालन दीपक जैन टीनू ने किया और आभार डीके जैन ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page