समाचार

श्री दिगम्बर जैन महासमिति के प्रतिनिधि मण्डल का कार्यक्रम : राज्यसभा सांसद नवीन जैन से की मुलाकात 


श्री दिगम्बर जैन महासमिति के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यसभा सांसद नवीन जैन से आगरा में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका बुके, पटका, समिति का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान एवं समाज गौरव की उपाधि से अलंकृत किया। प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद से विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं अवगत कराया कि समिति भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण महोत्सव वर्ष के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 18 मुख्यालय पर 24 भगवान महावीर द्वार बनवाने के लिए प्रयासरत है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


आगरा। श्री दिगम्बर जैन महासमिति के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यसभा सांसद नवीन जैन से आगरा में उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका बुके, पटका, समिति का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान एवं समाज गौरव की उपाधि से अलंकृत किया। प्रतिनिधि मण्डल ने सांसद से विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं अवगत कराया कि समिति भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण महोत्सव वर्ष के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के 18 मुख्यालय पर 24 भगवान महावीर द्वार बनवाने के लिए प्रयासरत है जिसमें अलीगढ़ एवं मैनपुरी मे स्थापना हो चुकी है।

इस सम्बंध एक पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम सौंपा कर अन्य द्वार की बनवाने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आगरा में एक द्वार की स्थापना की जायेगी एवं मुख्यमंत्री से भेट कर जैन समाज की भावनाओं को उनके समक्ष रख इस कार्य को कराने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जायेगा। इस दौरान सांसद ने कहा कि जैन मंदिरों के लिए जा रही सड़कों एवं वहां लाइट की उचित व्यवस्था भी कराई जाएगी तथा धर्म शालाओं का भी निर्माण कार्य जल्द ही कराया जायेगा,जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने मे असुविधा का सामना न करना पड़े। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन, मीडिया प्रभारी मयंक जैन, मण्डल अध्यक्ष नीरज जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन अलीगढ़ से आगरा से विपुल जैन,पुनीत जैन,प्रवीण जैन, मोहित जैन, विकास जैन, राहुल जैन, वैभव जैन और आदेश जैन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page