समाचार

देश में सर्वाधिक उपयोगी कार्यक्रम : तुकोगंज जैन समाज द्वारा योग शिविर का आयोजन 


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के सभी नगरों एवं गांवों में योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह देश- समाज हित में स्वथ्य भारत का सर्वाधिक उपयोगी कार्यक्रम है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत के सभी नगरों एवं गांवों में योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यह देश- समाज हित में स्वथ्य भारत का सर्वाधिक उपयोगी कार्यक्रम है। इसी श्रृंखला में समवशरण मंदिर में आयोजित शिविर में समाज जन बढ़-चढ़ भाग ले रहे हैं और अपने तन और मन को स्वस्थ रखने की कला सीख रहे हैं।

शिविर के चौथे दिन तुकोगंज जैन समाज की अध्यक्ष रानी दोशी द्वारा सभी को योग दिवस पर शिविर में सहभागिता के लिए आह्वान किया। योग गुरु ब्रह्मचारिणी रजनी दीदी एवं टीम द्वारा योग अभ्यास की बारीकियों से अवगत कराया। सभी ने रजनी दीदी को आज जन्मदिन की बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page