समाचार

अर्घ्य समर्पित कर भावभक्ति से की आराधना : भगवान शांतिनाथ का मस्तकाभिषेक, विधान का आयोजन


भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक महापर्व के उपलक्ष्य में श्री शांतिनाथ जिनालय में श्री शांतिनाथ विधान एवं महामस्ताभिषेक का आयोजन किया गया। प्रातःकाल में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का महामस्ताभिषेक किया गया। पढ़िए राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट…


महरौनी (ललितपुर)। भगवान शांतिनाथ के जन्म ,तप एवं मोक्ष कल्याणक महापर्व के उपलक्ष्य में श्री शांतिनाथ जिनालय में श्री शांतिनाथ विधान एवं महामस्ताभिषेक का आयोजन किया गया। प्रातःकाल में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का महामस्ताभिषेक किया गया, जिसमें प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य डॉ राजकुमार सिलावन, राजेश खिमलाशा, राकेश पठा को प्राप्त हुआ।

शांतिधारा करने का सौभाग्य आनंद सराफ दाऊ, राजेश सराफ शिक्षक, मनोज मलैया को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। संगीतमय विधान का आयोजन किया गया, उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने अर्घ्य समर्पित कर भावभक्ति से आराधना की। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण बचाओ अभियान का संदेश दिया। इस अवसर पर सुनील जैन के समुधुर भजनों पर महाआरती का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिगम्बर जैन पंचायत समिति, श्री यशोदय तीर्थ कमेटी, श्री शांतिनाथ समिति, श्री शांतिनाथ महिला मंडल, श्री यशोदय सुधासागर महिला समिति का सहयोग रहा। इस मौके पर राजकुमार सिंघई ,आनंद सर्राफ,अभिनंदन बाजा, खेमचंद बाजा, नरेंद्र सिलोनिया, रवि सर्राफ, गुलाबचंद भायजी, सत्यम बाजा, अभिषेक सिंघई, कैलाशचंद भायजी, अजित जैन डोगरा वाले,अर्चना विलौआ, मनोज मलैया, सामंत भायजी, चेतन बाजा, प्रथम सिंघई, अभि जैन, अनुभव जैन, रंक्षाश बाजा, आर्जव जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी का आभार प्रियंक ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page