दिगम्बर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान अचंल के धार्मिक मंत्री एवं जैन पाठशाला के निदेशक डॉ. भागचंद जैन जयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक प्रकोष्ठ चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डॉ. जैन विगत 15 वर्षों से राजस्थान अचंल के माध्यम से प्रतिवर्ष सामूहिक धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं। पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……
जयपुर। दिगम्बर जैन महासमिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान अचंल के धार्मिक मंत्री एवं जैन पाठशाला के निदेशक डॉ. भागचंद जैन जयपुर को राष्ट्रीय स्तर पर धार्मिक प्रकोष्ठ चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डॉ. जैन विगत 15 वर्षों से राजस्थान अचंल के माध्यम से प्रतिवर्ष सामूहिक धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन करते आ रहे हैं।
दस वर्षों से जयपुर में 40 तथा जयपुर के अतिरिक्त देश के अनेक शहरों में साप्ताहिक जैन पाठशालाओं का संचालन कर लगभग तीन हजार बच्चों को संस्कारित करने का कार्य अपनी पूरी टीम के साथ कर रहे हैं। डॉ. जैन के द्वारा लिखी गई संस्कृत एवं हिन्दी विषय की पाठ्य-पुस्तकें सी.बी.एस.ई बोर्ड के स्कूलों के पाठ्यक्रम में चलाई जाती हैं।













Add Comment