समाचार

प्रदीप जैन आदित्य को मिला विजयश्री का आशीर्वाद  गुरुदेव के पास है वचनसिद्धि


गुरु मुख से उच्चारित भारत वर्ष के इकलौते पलहवान प्रदीप जैन आदित्य ने आज दमोह में जगत पूज्य निर्यापक मुनिवर श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के समीप जिज्ञासा समाधान के प्रांगण में प्रदीप भाई जैसे ही पहुंचे गुरुदेव ने कहा भारत वर्ष का इकलौता पहलवान प्रदीप जैन अब चुनाव के अखाड़े में उतर आए हैं। पढि़ए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ……


दमोह ।गुरु मुख से उच्चारित भारत वर्ष के इकलौते पलहवान प्रदीप जैन आदित्य ने आज दमोह में जगत पूज्य निर्यापक मुनिवर श्री 108 सुधासागर जी महामुनिराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के समीप जिज्ञासा समाधान के प्रांगण में प्रदीप भाई जैसे ही पहुंचे गुरुदेव ने कहा भारत वर्ष का इकलौता पहलवान प्रदीप जैन अब चुनाव के अखाड़े में उतर आए हैं। पूज्य गुरुदेव के इस आशीष स्नेह स्वरूप शब्दों को सुनकर सम्पूर्ण समाज प्रफुल्लित हो गया। प्रदीप भाई ने कहा कि जो कुछ भी हुआ। सब गुरुदेव के जादूई चमत्कार से हुआ।

पूज्य गुरुदेव के पास वचनसिद्धि है। मैं इस बार टिकिट के लिए पार्टी के पास नही गया था। पूज्य गुरुदेव का ऐसा आशीर्वाद हुआ कि जीरो से एक नंबर पर पहुंच गया। बड़े -बड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्य मंत्री, प्रधानमंत्री आए, पर में डरा नही क्योंकि हमारे लिए जो कुछ है वो सब गुरुदेव का आशीर्वाद है।प्रदीप भाई के लिए पूज्य गुरुदेव ने दोनो हाथों को उठाकर भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page