समाचार

इंदौर निवासी कौशल्या पतंग्या बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष : फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित


फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने की। फेडरेशन के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि इंदौर निवासी कौशल्या पतंग्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुजाता शहा को महामंत्री बनाया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…


इंदौर। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने की। फेडरेशन के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि इंदौर निवासी कौशल्या पतंग्या को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुजाता शहा को महामंत्री बनाया गया है। इसी क्रम में डॉ. निधि जैन को राजस्थान, मधु कोठारी को मध्यप्रदेश, लता घी वाला को गुजरात, तनुजा शहा को महाराष्ट्र, श्वेता बंडी तो केलिफोर्निया व सुप्रिया दोशी बोस्टन को शेष भारत व एन आर आई प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मनोनीत किया गया है। कोठिया ने बताया कि सभी महिला अध्यक्ष अपने-अपने प्रॉविंस की प्रदेश महिला कार्यकारिणी घोषित कर फेडरेशन मे महिला शक्ति को आगे बढ़ा समाज के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी ने सभी महिला प्रोविंस अध्यक्ष से मई माह में अपनी कार्यकारिणी घोषित कर सूचित करने के निर्देश दिए हैं। फेडरेशन में महिला सशक्तिकरण के ये प्रयास 31 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मार्ग दर्शन मे सभी महिला संगठन प्रभारी संपादित करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page