श्रमण संस्कृति के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्मकल्याणक के अवसर पर परंपरागत स्वर्ण रथ के साथ निकलने वाली भगवान महावीर स्वामी की ऐतिहासिक शोभा यात्रा बड़ी ही धूमधाम और उल्लास के साथ आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी एवं मुनि श्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में कांच मंदिर से राजवाड़ा होते हुए पुनः कांच मंदिर पहुंची। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट..
इंदौर। श्रमण संस्कृति के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्मकल्याणक के अवसर पर परंपरागत स्वर्ण रथ के साथ निकलने वाली भगवान महावीर स्वामी की ऐतिहासिक शोभा यात्रा बड़ी ही धूमधाम और उल्लास के साथ आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी एवं मुनि श्री पूज्यसागर जी के सानिध्य में कांच मंदिर से राजवाड़ा होते हुए पुनः कांच मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में इंदौर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद युवा प्रकोष्ठ एवं दिगंबर जैन भारतवर्षीय युवा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मंच लगाकर परंपरागत जुलूस का स्वागत किया गया। आयोजन के प्रमुख दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महावीर जैन एवं भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेज कुमार वेद एवं भारतवर्षीय युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चिंतन जैन ने बताया कि जुलूस में जैन समाज के हजारों धर्मानुरागी परिवार शामिल हुए। लगभग 123 मंदिरों की झांकियों के साथ अलग-अलग मंडल भगवान महावीर की भक्ति में झूमते-गाते नजर आए। सभी ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो, त्रिशलानदन वीर की जय बोलो महावीर की जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
इन्हें किया गया सम्मानित
केन्द्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टी.के. जैन ने बताया कि शोभा यात्रा में अलग-अलग मंदिरों के मंडलों से आए श्रेष्ठीजनों का शॉल, दुपट्टा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके अलावा नरेंद्र वेद, नकुल पाटोदी, पिंकेश टोंग्या, राकेश विनायका, सुभाष सांमरिया, पार्षद राजीव जैन, टीनू जैन ,अखिलेश शाह, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शंकर लालवानी, विजय बड़जात्या, हंसमुख गांधी, लाभचंद काला, सुशील काला, संजय डोसी, राजेश जैन के साथ- साथ सैकड़ों विभूतियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राहुल झांझरी, रोमिल काला, मोहित जैन, विशाल काला, गजेंद्र जैन, गौतम काला, बहार जैन, हनी जैन, मनीष जैन, ऋषभ अजमेरा, रोमिल जैन, अर्पित जैन, पारस जैन, दिलीप अजमेरा, अनिल जैन, सावन जैन, मनीष पाटनी, दर्पण रावका, पंकज जैन, अभय जैन, राजेश जैन, वैभव जैन, अभिषेक जैन उपस्थित थे। महिला सृष्टिजनों का सम्मान मंजू वेद, ऋतु जैन ,साक्षी झांझरी, खुशबू जैन, शशि टोंग्या, दर्शना जैन, रिया जैन, इना जैन, रूबी जैन, शिखा जैन, शुभि जैन, उर्वशी जैन, सुविधा जैन, दीप्ति जैन, पूजा जैन ने किया। मंच संचालन महावीर जैन और साक्षी झांझरी ने किया। आभार चिंतन जैन ने व्यक्त किया। राजवाड़ा में बने भव्य स्टेज महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी दर्शाया गया।
जैन टीके वेद इन्दौर













Add Comment