समाचार

आदिनाथ जयंती पर निकला भव्य जुलूस : भगवान आदिनाथ से महावीर जयंती कार्यक्रम का आगाज


आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, गुप्ति सदन, कालानी नगर में भगवान आदिनाथ से महावीर जयंती कार्यक्रम का आगाज किया गया गया। बुधवार को आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक और तप कल्याणक मनाया गया। पढ़िए रेखा जैन की रिपोर्ट…


इंदौर। आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय, गुप्ति सदन, कालानी नगर में भगवान आदिनाथ से महावीर जयंती कार्यक्रम का आगाज किया गया गया। बुधवार को आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक और तप कल्याणक मनाया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय से जुलूस प्रारंभ हुआ, जिसमें श्रावक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा लेकर चल रहे थे।

जुलूस में महिला, पुरुष और बच्चे बैंड-बाजों के साथ शामिल हुए। सभी जैन ध्वज लेकर चल रहे थे और जैन भजन गा रहे थे। जुलूस गुप्ति सदन से शुरू हुआ और कालानी नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ वापस गुप्ति सदन पहुंचा, जहां भगवान का अभिषेक सुनील बांजल, प्रकाश पाटनी, राजेन्द्र रावका, राजेश जैन, अभय पाटोदी द्वारा किया गया।

 

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page