समाचार

तीर्थंकर प्रतिमाओं की नीलामी प्रकरण में जैन समाज आक्रोशित    राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंप भारतीय संस्कृति को बचाने की मांग  


तीर्थंकर प्रतिमाओं की नीलामी प्रकरण में आक्रोशित जैन समाज के लोगों ने ज्ञापन देकर भारतीय संस्कृति को बचाने की मांग की है। गौरतलब है कि मुंबई के टोड़ीवाला ऑक्शंस वेबसाइट की ओर से १५ प्राचीन जैन प्रतिमाओं की नीलामी के लिए लोगों से लाखों रुपए की बिड लगवाई जा रही है। पढि़ए पूरी रिपोर्ट…    


इंदौर। हाल ही में प्रकाश में आयी घटना जिसमें जैन तीर्थंकर प्रतिमाओ को नीलाम किया जाना प्रस्तावित है। जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। विश्व जैन संगठन दिल्ली से प्राप्त सूचना के अनुसार मुंबई में टोड़ीवाला ऑक्शंस वेबसाइट द्वारा 15 प्राचीन जैन प्रतिमाओं की नीलामी के लिए लोगो से लाखों रुपए की बिड लगवाई जा रही है। इन प्रतिमाओं को मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 को मुंबई के ताजमहल पैलेस में क्लासिकल इंडियन आर्ट 3 के अंतर्गत नीलामी किए जाना प्रस्तावित है।

विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस घटना के विरोध में विश्व जैन संगठन इंदौर द्वारा स्थानीय कमिश्नर कार्यालय जाकर माननीय राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी एवं संस्कृति मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उक्त घटना का विरोध करते हुए मांग की गई है कि प्राचीन प्रतिमाओं की नीलामी को तुरंत रुकवाया जाए एवं साथ ही धर्म एवं संस्कृति से जुड़ी प्राचीन महत्व की वस्तुओं की खरीद परोख्त एवं नीलामी जैसी घटनाएं भविष्य में नहीं हो, इस हेतु विशेष कदम उठाए जाएं। ज्ञापन अध्यक्ष मयंक जैन, महामंत्री ओम पाटोदी, मंत्री एडवोकेट पारस जैन, मनीष जैन एवं अशोक सामरिया आदि समाज जन की उपस्थिति में दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page