समाचार

जैसवाल जैन परिणय एप की उपयोगिता पर होगी चर्चा अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की बैठक 7 अप्रैल को मुरार में होगी


अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की त्रैमासिक राष्ट्रीय बैठक रविवार 7 अप्रैल को मुरार में आहूत की गई है। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी एवं रविंद्र जैन जमूसर भोपाल ने बताया कि प्रत्येक तीन माह पश्चात समूह की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया जाता है। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


ग्वालियर। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की त्रैमासिक राष्ट्रीय बैठक रविवार 7 अप्रैल को मुरार में आहूत की गई है। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय संयोजक अजय जैन शिवपुरी एवं रविंद्र जैन जमूसर भोपाल ने बताया कि प्रत्येक तीन माह पश्चात समूह की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन किया जाता है। इस बार की राष्ट्रीय बैठक रविवार 7 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से जैन धर्मशाला, मुरार (ग्वालियर) में रखी गई है।

इस बैठक में भारत वर्ष की जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सभी शैलियों से समूह के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। जैन के अनुसार बैठक में सम्मिलित होने के लिए समस्त परम संरक्षकों, संरक्षकों एवं क्षेत्रीय संयोजकों को आमंत्रण भेज दिए गए हैं। अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मनोज जैन नायक मुरैना एवं महेंद्र जैन भईयन शिवपुरी ने बताया कि बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण, चित्रवनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगा।

बैठक के प्रथम चरण में सोनागिर परिचय सम्मेलन एवं वार्षिक सहयोग राशि का हिसाब पेश किया जाकर वर्ष 2024/25 के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी। जैसवाल जैन परिणय एप की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही समाज के अविवाहित बच्चों के अधिक से अधिक संबंध कैसे बनाए जा सकते हैं, पर भी विचार विमर्श होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page