श्रीमहावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर में जहां एक तरफ धार्मिक शिक्षण शिविर का समापन हुआ तो वहीं आदर्श लघु श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान का शुभारंभ भव्य घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। पढि़ए मनोज जैन बाकलीवाल की रिपोर्ट…
आगरा। श्रीमहावीर दिगम्बर जैन मन्दिर कमलानगर में जहां एक तरफ धार्मिक शिक्षण शिविर का समापन हुआ तो वहीं आदर्श लघु श्री सिद्धचक्रमहामण्डल विधान का शुभारंभ भव्य घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्रीजी की पालकी यात्रा घटयात्रा की भव्य शोभा यात्रा जयकारों के साथ आयोजित हुई एवं मन्डप शुद्धी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ध्वजारोहण मन्दिर ट्रस्टीगण श्री प्रदीप जैन पीएनजी, शशिखरचन्द जैन सिंघई, मनोज जैन बांकलीवाल, दिलीप जैन, पारसबाबू जैन एवं त्रिशला जैन परिवार के द्वारा किया गया। शोभायात्रा का संचालन अनिल जैन रईस, अनिल जैन एफसीआई, नरेश जैन लुहाडिया एवं समकित जैन ने किया। विधान में दीपचन्द जैन, यशपाल जैन, महेशचन्द जैन, बन्टी जैन, अरुण जैन, जीवन जैन, विजय जैन राजदरबार, सचिन जैन आरसीएम, राहुल जैन, महेश जैन, सुशील मोहन जैन आदि सैंकडों कमलानगर सकल जैन समाज के लोग मौजूद रहे। विधान संयोजक मनोज जैन बाकलीवाल ने बताया कि कल से लेकर तीन दिन तक सिद्धों की आरधना के 2064 अघ्र्य चढ़ाए जाएंगे।













Add Comment