समाचार

अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा महिला मंडल का आयोजन : होली मिलन समारोह में गुलाल लगाकर दीं शुभकामनाएं


अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा महिला मंडल आगरा शाखा द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया और जमकर होली का जश्न मनाया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की सदस्याओं ने होली के गीतों पर प्रस्तुति दी और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पढ़िए जयंती जैन की रिपोर्ट…


आगरा।अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा महिला मंडल आगरा शाखा द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया और जमकर होली का जश्न मनाया। समारोह का आयोजन 16 मार्च को खण्डेलवाल धर्मशाला के सामने आटे बाली बगीची शाहगंज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की धर्मपत्नी मधु बघेल के द्वारा रिबन खोलकर और ऊषा, स्नेहा, लता और बबिता जैन द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की सदस्याओं ने होली के गीतों पर प्रस्तुति दी और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जिसमें सभी सदस्याओं ने गेम डांस रियलिटी टीवी शो पर कॉमेडी की सभी की भागीदारी रही और नृत्य व संगीत में अपना हुनूर दिखाते हुए खूब धमाल मचाया। इस मौके पर अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की अध्यक्ष जंयती जैन ने उपस्थित सभी सदस्याओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को रंगों की तरह एक-दूसरे से घुल-मिलकर रहना चाहिए, तभी हम समाज व देश-प्रदेश उन्नति कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। हमें पुराने अपनी सभी गिले-शिकवे भुलाकर इस त्योहार को एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने ठंडाई और पनीर एवं मिर्च के पकौड़े, गुझिया, टिकिया पानी, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। होली मिलन समारोह का संचालन अंजलि जैन और जयंती जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा महिला मंडल आगरा शाखा की पदाधिकारी जयंती जैन, एकता जैन, अंजना जैन, स्वीटी जैन सहित समस्त आदि महिला मंडल बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page