1. 3 मार्च को गोमटगिरी आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में भगवान बाहुबली की 21 फीट ऊंचाई प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। अभिषेक प्रात: 9:30 बजे प्रारंभ होगा। पहला स्वर्ण कलश से अभिषेक श्रीमती प्रभा, मनीष सपना गोधा परिवार द्वारा किया जाएगा । 3 मार्च को गोमटगिरी जाने के लिए बड़ा गणपति चौराहे से वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन भगवान बाहुबली दिगम्बर जैन ट्रस्ट गोमट गिरी इंदौर करेगा।
2. आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का 2 मार्च को हातोद के पास इन्द्र कुमार सेठी के श्रुति फार्महाउस पर रात्रि विश्राम होगा, जहां पर भक्तामर पाठ संगीत के साथ होगा। आचार्य श्री अगवानी के लिए श्रुति फार्म हाउस को तैयार लाइटिंग रंगोली से सजाया गया है। 3 मार्च को सुबह मंगल विहार श्रुति फर्महाउस से होगा और गोमटगिरी में सुबह 8:30 मंगल प्रवेश के साथ मंगल प्रवचन, महामस्तकाभिषेक के साथ ही दोपहर 2 बजे गोधा एस्टेट के लिए विहार होगा।
3. प्रवेश संस्थान की रूपाली जैन को इंदौर शहर के चौहारे को भिक्षावर्ती के दाग से दूर करने पर क्षेत्र क्रमांक 2 के विधायक रमेश मेंदोला द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन अभियान के तहत गुरुवार को किया गया।













Add Comment