नगर के कोट ऊपर स्थित कामसेन स्टेडियम को हस्तिनापुर नगरी का रूप देकर भव्य और दिव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन भगवान के गर्भ कल्याणक की क्रियाएं आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में पूर्ण हुईं। इस मौके पर आचार्य श्री के प्रवचन भी हुए। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…
कामां। नगर के कोट ऊपर स्थित कामसेन स्टेडियम को हस्तिनापुर नगरी का रूप देकर भव्य और दिव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। दूसरे दिन भगवान के गर्भ कल्याणक की क्रियाएं आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ सानिध्य में पूर्ण हुईं। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन गर्भ कल्याण की क्रियाएं हुईं। इस मौके पर आचार्य सुनील सागर महाराज ने कहा कि जिसके पास कार है, वह संसार की यात्रा तो कर सकता है लेकिन परमात्मा की यात्रा करने के लिए कार की नहीं, संस्कार की जरूरत है।
दो धाराओं का हुआ मिलन
प्रचार प्रभारी रवि जैन ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में जगतगुरु वल्लभाचार्य पंचम पीठ महाराज पधारे तो दो धाराओं के मिलन हुआ। इस अवसर पर वल्लभाचार्य ने कहा कि सत्य अहिंसा करुणा का पालन इतना ही हो रहा है केवल दीवारों पर लिखा और दिवाली पर मिटा दिया। वर्तमान में सब संस्कारों से दूर होते चले जा रहे हैं। प्रतिष्ठा महोत्सव के पदाधिकारी ने जगतगुरु का सम्मान किया। बाबू खोकर ने कहा कि कामां की नगरी में आदित्य भाव कूट-कूट कर भरा हुआ है।
भगवान की माता एरा देवी की हुई गोद भराई
प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान की माता बनी उषा देवी जैन बड़जात्या एरा माता का रूप धारण किए हुए थीं। भगवान के गर्भ में आने के कारण गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित हुआ तो सभी लोगों ने मंत्र मुग्ध होकर गोद भराई की। ऋषभ जैन संगीतकार सरस के संगीत के साथ गोद भराई में होड़ सी मच गई।
कार्यक्रम में कामां विधायक नोक्षम चौधरी, उपखंड अधिकारी सुनील कुमार के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारी गण पधारे। प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के पदाधिकारीयों ने उनका अभिनंदन किया।
निकाली जाएगी विशाल शोभायात्रा
प्रतिष्ठा महोत्सव समिति में शुक्रवार को भगवान का जन्म कल्याणक मनाया जाएगा तो वहीं कस्बे में विशाल शोभायात्रा कोट उपर स्थित हस्तिनापुर नगरी से बिजली घर,बस स्टैंड, नगर पालिका, लाल दरवाजा होते हुए हस्तिनापुर नगरी पहुंचेगी। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण हेलीकॉप्टर द्वारा पांडुक शीला पर पुष्प वर्षा होगी। हस्तिनापुर नगरी के निर्माण को देखने के लिए कामां का जन-जन ऊपर पहुंच रहा है और मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहा है कार्यक्रम स्थल पर गिरनार सिद्ध क्षेत्र को लेकर भी विशेष झांकी का निर्माण किया गया है, जहां पहुंचकर जैन समाज के साथ-साथ सभी लोग सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। मेल महोत्सव को लेकर जैन समाज के युवाओं में बड़ा ही उत्साह नजर आ रहा है।













Add Comment