सकल जैन समाज इंदौर, दयोदय चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट, रेवती रेंज के तत्वावधान में दोपहर 1:00 बजे से सांवेर रोड रेवती रेंज स्थित प्रतिभाशाली पर विनयांजलि व गुणानुवाद सभा होगी। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। राष्ट्र संत जैन आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महामुनि राज की संल्लेखना पूर्वक समाधि से पूरे विश्व में शोक की लहर व्याप्त है। आगामी 25 फरवरी को संपूर्ण भारत ही नहीं विश्व के अनेक देशों में भी आचार्य श्री की स्मृति में सामूहिक विनयांजलि और गुणानुवाद सभा का आयोजन किया किया जा रहा है। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि सकल जैन समाज इंदौर, दयोदय चैरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट, रेवती रेंज के तत्वावधान में दोपहर 1:00 बजे से सांवेर रोड रेवती रेंज स्थित प्रतिभाशाली पर विनयांजलि व गुणानुवाद सभा होगी। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जैन, अशोक डोषी, सतीश डबडेरा, कमल अग्रवाल, मुकेश बाकलीवाल एवं समस्त समाज संगठन सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं समस्त महिला संगठन शामिल होंगे। प्रतिभा स्थली रेवती रेंज पर आयोजित सभा में विद्यार्थीयों द्वारा आचार्य श्री की विशेष पूजन भी की जाएगी।













Add Comment