समाचार

एक दिवसीय अवकाश किया घोषित : कॉलेज में आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज की समाधि पर विनयांजलि सभा हुई आयोजित


सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी में सूर्य सम्राट आचार्य भगवन विद्या सागर जी महाराज की समाधि की सूचना मिलते ही विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। पढ़िए राजीव सिंघाई की रिपोर्ट..


महरौनी( ललितपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में सूर्य सम्राट आचार्य भगवन विद्या सागर जी महाराज की समाधि की सूचना मिलते ही विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि ऐसे महान संत जिन्होंने 22 वर्ष की अल्प उम्र में ही गृह जीवन त्याग कर वीतराग मार्ग को धारण कर लिया था।

ऐसे महान संत ने 25 वर्षों से नमक, शक्कर, घी, दूध आदि वस्तुओं का पूर्ण त्याग कर दिया था, ऐसे महान संत के जीवन से हमें सीख प्राप्त करनी चाहिए एवं उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं प्रधानाचार्य, आचार्य ने नम आंखों से विनयांजलि अर्पित की और भगवान के मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने की कामना की। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, कर्मचारी उपस्थित रहे

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page