समाचार

आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज का रहा सानिध्य : नौ फरवरी से होने वाले श्री पार्श्वनाथ महा अर्चना विश्वशांति महायज्ञ अनुष्ठान के संबंध में हुई बैठक


आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य में दलाल बाग में होने वाले श्री पार्श्वनाथ महा अर्चना विश्वशांति महायज्ञ अनुष्ठान की रूपरेखा को विस्तार देने के लिए मंगलवार को महिला परिषद के साथ इंदौर के विभिन्न महिला मंडलों की बैठक का आयोजन समवशरण मंदिर में किया गया। पढ़िए रेखा जैन की विशेष रिपोर्ट….


इंदौर। आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज के सानिध्य एवं संघस्थ मुनि मुनि विजयेश सागर महाराज के मार्गदर्शन में दलाल बाग में श्री पार्श्वनाथ महा अर्चना विश्वशांति महायज्ञ अनुष्ठान का आयोजन आगामी 9 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा। उसी की रूपलेखा को विस्तार देने के लिए मंगलवार को आचार्य श्री के सानिध्य में महिला परिषद के साथ इंदौर के विभिन्न महिला मंडलों की बैठक का आयोजन समवशरण मंदिर में किया गया। इस मौके पर आचार्य श्री और मुनि श्री ने प्रवचन के माध्यम से अनुष्ठान की रूप रेखा बताई । बैठक में इंदौर शहर के 25 से अधिक महिला मंडल मौजूद रहे। बैठक में हर महिला मंडल से अनुष्ठान में 50 महिलाएं जोड़ने का आह्वान किया गया। विधान संयोजक संदीप पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में 90 गुना 300 फीट का पंडाल बनाया जाएगा, जिसमें एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। विधान में 5100 जोड़े बिठाने का लक्ष्य आयोजन समिति ने रखा है। जो व्यक्ति जिसने श्रावकों को इस विधान से जोड़ेगा, उसका सम्मान विधान के दौरान किया जाएगा। इसके साथ ही विधान में बैठने वालों को लक्की ड्रॉ कूपन दिया जाएगा, जिसमें पुरस्कार स्वरूप होम थिएटर, वाशिंग मशीन जैसे उपहार दिया जाएंगे। विधान की शुरुआत सबसे पहले णमोकार मंत्र से होगी, उसके बाद अनुष्ठान प्रारंभ होगा।

बिखर गया है समाज

बैठक में आचार्य श्री विहर्ष सागर महाराज ने प्रवचन में कहा कि सेठ हुकुमचंद के बाद को इंदौर के संपूर्ण जैन समाज में कोई ऐसा नेता नहीं हुआ जो समाज को एक सूत्र में बांधे रखे। आज मंदिर- मंदिर झगड़ा हो रहा है और अपना पंथ अपना मंदिर करते हैं। समाज सुसंगठित नहीं है। एक राम मंदिर बना तो पूरा देश एक हो गया है पर आज समाज में एक कार्यक्रम होता है तो हम एक नहीं हो पाते हैं। वहीं मुनि विजयेश सागर महाराज ने कहा कि विधान में बैठने वाले विधान में 9 फरवरी को घट यात्रा होगी एवं 10 फरवरी को आपको एक श्रीफल लाना है उस श्रीफल को आपको अपनी समस्या सुनानी है और विधान में लाकर मंत्रो उच्चारण के साथ आपकी समस्या का हल किया जाएगा आप 15 से 1 महीने बाद देखियेगा आपकी समस्या कैसे गायब हो गयी विधान में शुद्धि विशुद्धि का विशेष ध्यान रखा जाएगा

यह उपस्थित रहे

राष्ट्रीय खंडेलवाल दिगंबर जैन संगठन महिला संगठन से शीतल पहाड़िया नीलम गोधा सैफाली गंगवाल रेखा बाकलीवाल , अखिल भारतीय महिला संगठन से ऊषा पाटनी, अंतिम गंगवाल , जैन कॉलोनी से ज्योति सेठी , सोनल पहाड़िया , कल्पना जैन , हुमड जैन समाज से कौशल्या पतंगिया, छत्रपति नगर से सोनल बगड़िया हाई लिंक से मंजू पहाड़िया, बरखा बड़जात्या विजयनगर से नीता कासलीवाल, बीसपंथी मंदिर से योगिता टोंगिया , राजेंद्र नगर से मीना पाटनी , तुकोगंज जैन समाज रानी डोसी , किशनपुरा जैन समाज से पुष्पा काला , मंजू पहाड़िया उपस्थित थे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page