समाचार

श्रीजी की नवीन रजत पालकी शोभायात्रा निकली : भक्तों ने मंगल आरती से किया स्वागत  


श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्रीजी की पालकी शोभायात्रा और अभिषेक एवं शांतिधारा कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया। इस दौरान ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट ।


आगरा । 20 जनवरी को सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ के सानिध्य एवं श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी के तत्वावधान में श्रीजी की पालकी शोभायात्रा एवं अभिषेक एवं शांतिधारा कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ किया गया। भक्तों ने सबसे पहले मंदिर परिसर से गुरुमांसंघ के सानिध्य में श्रीजी की प्रतिमा को नवीन रजत पालकी में विराजमान कर भव्य बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर ओल्ड ईदगाह कॉलोनी पहुंची। पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों ने श्रीजी की मंगल आरती कर स्वागत किया। शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने पर सौभाग्यशाली भक्तों ने गुरुमां के उच्चरित मंत्रो के साथ श्रीजी की प्रतिमा को पांडुक शिला में विराजमान कर अभिषेक एवं शांतिधारा की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं।

श्री आर्षमति माताजी का हुआ मंगल विहार

इस अवसर भक्तों ने आर्यिका श्री आर्षमति माताजी के समक्ष श्रीफल एवं शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के मध्य में भक्तों को गुरुमां की मंगल वाणी श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की व्यवस्था ज्ञानार्ष महिला मंडल ओल्ड ईदगाह कॉलोनी द्वारा संभाली गई। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि दोपहर 2:00 बजे गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ का ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन मंदिर से भरतपुर राजस्थान के लिए मंगल विहार हुआ।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर कार्यक्रम में राजकुमार जैन,अतुल जैन,प्रवेश जैन,शुभम जैन,दीपा जैन, पायल जैन,रानीका जैन,समग्र ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page