अयोध्या में केवडिया कॉलोनी में भारत सरकार ने जैन मंदिर, म्यूजियम और भोजनालय बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन एवं बांधकाम की ग्रांट मंजूर की है। ये काम सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी स्वयं देख रहे हैं। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…
इंदौर। अयोध्या में केवडिया कॉलोनी में भारत सरकार ने जैन मंदिर, म्यूजियम और भोजनालय बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन एवं बांधकाम की ग्रांट मंजूर की है। ये काम सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी स्वयं देख रहे हैं। जैन समाज को भारत सरकार का पूरा लाभ मिले, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कटिबद्ध हैं। हाल ही उन्होंने अपनी बचपन की वडनगर गुजरात की यादों का जिक्र करते हुआ है कि मैंने जैन संस्कार जहां से लिये हैं, उसका ऋण अदा करना मेरा फर्ज है।
मोदी ने अयोध्या राममंदिर के पास ही पांच एकड़ भूमि की पक्की व्यवस्था कर दी है, क्योंकि उन्हें ये भी मालूम है कि अयोध्या जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री ऋषभदेव (आदिनाथजी) की नगरी थी। जैन समाज भारत प्रधानमंत्री की सहृदयता का सम्मान करती है। इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। फेडरेशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने कहा कि अयोध्या कल भी हमारा था, आज भी हमारा है और कल भी हमारा रहेगा।













Add Comment