समाचार

श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान को लेकर पत्र - 4 : अद्भुत और अकल्पनीय रहा श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान – अशोक काला


अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नव ग्रह ग्रेटर बाबा परिसर में 30 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी तक श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन भी इसी कार्यक्रम में किया गया। आयोजन के बाद समाज के विभिन्न श्रेष्ठी जनों ने विधान की भव्यता को लेकर मुनि श्री को लिखा है। इसकी चौथी कड़ी में पढ़िए अशोक-आशा काला के विचार…


जय जिनेंद्र

सरल हृदय और करुणा के सागर अनुशासन प्रिय स्वकल्याण के साथ परकल्याण की भावनाओं से ओत-प्रोत एक निराले संत परम पूज्य अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी गुरुदेव ससंघ के पावन सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा एरोड्रम रोड में एक अद्भुत, प्रेरणादायक, जन-जन के कल्याण की भावनाओं से ओत-प्रोत विधान आयोजित किया गया।

भव्य पंडाल, समवशरण की आकर्षक रचना, चक्रवर्तियों द्वारा भगवत जिनेन्द्र महाअर्चना, विश्व शांति महायज्ञ, देश के प्रख्यात पत्रकारों का सम्मान… सब कुछ अद्भुत था। इस भव्य आयोजन के लिए पूज्य गुरुदेव के पावन चरणों में शत-शत नमन और वंदन। प्रभु कृपा उन पर बरसती रहे और उनकी कृपा सभी भक्तों पर बरसती रहे। श्री नरेन्द्र -शकुंतला वेद, स्मृति नगर की युवा टीम सहित विधान में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगी बने सभी समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ…

अशोक- आशा काला

ये भी पढ़े

पत्र नंबर 1 

पत्र नंबर 2

पत्र नंबर 3

पत्र नंबर 5

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page