समाचार

जांच, ऑपरेशन, दवाई, चश्मा, खाना सभी निःशुल्क: निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन 8 जनवरी को


समाजसेविका शशि कमलेश जैन ने बताया कि अपनी सासूमां स्वर्गीय भगवानदेवी जैन जी की पुण्य स्मृति में धौलपुर जिले की तहसील राजाखेड़ा में प्रत्येक माह की 8 तारीख को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


राजाखेड़ा। समाजसेवियों द्वारा प्रत्येक माह की 8 तारीख को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। समाजसेविका शशि कमलेश जैन ने बताया कि अपनी सासूमां स्वर्गीय भगवानदेवी जैन जी की पुण्य स्मृति में धौलपुर जिले की तहसील राजाखेड़ा में प्रत्येक माह की 8 तारीख को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।

इस शिविर में रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर से नेत्र चिकित्सकों की पूरी टीम नेत्र रोगियों की जांच, परीक्षण आदि करती है और मोतियाबिंद के रोगियों का ऑपरेशन के लिए चयन करती है। चयनित सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए ग्वालियर ले जाया जाता है, जहां सभी की आंखों के ऑपरेशन किए जाते हैं। इस शिविर में किसी भी क्षेत्र में निवास करने वाले मरीज लाभान्वित हो सकते हैं।

वरुण वैबरेज लि. कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, वरिष्ठ समाजसेवी सीए कमलेश जैन गुरुग्राम ने बताया कि हमने संकल्प लिया है कि राजाखेड़ा क्षेत्र को मोतियाबिंद रहित क्षेत्र बनाना है। इस पुनीत संकल्प के साथ हम प्रतिमाह नेत्र चिकित्सा शिविर लगाते आ रहे हैं शिविर में सभी नेत्र रोगियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रदान की जाती हैं। रतन ज्योति नेत्रालय ग्वालियर के भदोरिया ने बताया कि अभी तक इस क्षेत्र के लगभग 50,000 नेत्र रोगी इन शिविरों से लाभान्वित हो चुके हैं, साथ ही लगभग 6,500 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन हो चुके हैं।

शिविर में सम्मिलित होने वाले सभी नेत्र रोगियों के लिए जांचें, दवाइयां, आंखों का ऑपरेशन, ग्वालियर का मार्ग व्यय, आवास, काला चश्मा, भोजन आदि सभी की निःशुल्क व्यवस्था रहती है। प्रत्येक माह आयोजित होने वाले निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के इस महायज्ञ में अ.भा.श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां सेवा न्यास, जैन एसोसियेशन फॉर इंसपायरिंग न्यू जेनरेशन, रक्षक ग्रुप राजाखेड़ा एवं रतन ज्योति चेरिटेबल फाउण्डेशन ग्वालियर का विशेष सहयोग रहता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
2
+1
3
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page