समाचार

पुलक चेतना मंच की रहेगी सहभागिता : श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व कल्याण कामना महायज्ञ पांच से


 समग्र जैन समाज की तरक्की, शांति एवं धर्म प्रभावना, धर्म व्रद्धि के लिए 5 जनवरी से 13 जनवरी तक भव्य सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन सुदामा नगर में समाज के वरिष्ठ दानवीर, पुलकमंच के परम संरक्षक कमल किरण रावका परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। समग्र जैन समाज की तरक्की, शांति एवं धर्म प्रभावना, धर्म व्रद्धि के लिए 5 जनवरी से 13 जनवरी तक भव्य सिद्धचक्र महामण्डल विधान का आयोजन सुदामा नगर में समाज के वरिष्ठ दानवीर, पुलकमंच के परम संरक्षक कमल किरण रावका परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का पुण्यार्जक परिवार रावका परिवार है।

समग्र जैन समाज सुदामा नगर दक्षिण क्षेत्र दिगंबर जैन समाज के लिए यह आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है। इस वृहद आयोजन में पुलक चेतना मंच के वरिष्ठ प्रदीप बडजात्या, महेंद्र निगोतिया, कैलाश लुहाड़िया एवं समस्त मंच की शाखाएं भी अपनी सहभागिता से आयोजन को सफल बनाएंगी। विधान बाल ब्रह्मचारी तरुण भैया के निर्देशन में होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page