समाचार

स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न : शासकीय छात्रावास की छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच


लायन्स क्लब नागदा एवं इनरव्हील क्लब नागदा के संयुक्त तत्वाधान में 111वां निःशुल्क नेत्र परिक्षण, दंत एवं स्वास्थ्य परिक्षण शिविर शासकीय छात्रावास नागदा में लगाया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


नागदा। लायन्स क्लब नागदा एवं इनरव्हील क्लब नागदा के संयुक्त तत्वाधान में 111वां निःशुल्क नेत्र परिक्षण, दंत एवं स्वास्थ्य परिक्षण शिविर शासकीय छात्रावास नागदा में लगाया गया। सचिव राजेश इन्द्र एवं नेहा जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि छात्रावास की ‘ छात्राओं का स्वास्थ्य परिक्षण कर उपचार किया गया। शिविर की अध्यक्षता डॉ. शैली सलूजा ने की। अतिथि के रूप में रीजन चेयर पर्सन लायन अजय गरवाल, जोन चेयरपर्सन लायन कमलेश जायसवाल, डॉ. भारती पारिवार उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष लायन प्रमोद जैन, लायन एन के . मिश्रा, लायन आर के यादव, लायन डॉ.प्रदीप शर्मा, लायन मनोज सोनी, लायन पवन गुप्ता, लायन प्रीति जायसवाल, नेहा जैन आदि सदस्यों ने किया। शिविर में लायन डॉ. अमित-नेहा नवलक्खा, लायन डॉ. सौरभ सुलानीया, लायन डॉ. आशीष शर्मा, लायन डॉ. प्रियंका अग्रवाल एवं रेटिना हास्पिटल नागदा की टीम ने छात्राओं का परिक्षण किया।

शिविर को सफल बनाने में लायन गोविन्द मोहता, लायन गुलजारी लाल त्रिवेदी, लायन चन्द्रशेखर जैन, लायन बद्रीलाल पोरवाल, लायन रवि शर्मा, लायन अमित दूबे, लायन शिल्पा गुप्ता, जया राठी, सोनम काठेड, रेखा काठेड, ज्योति जायसवाल आदि का योगदान रहा। संचालन लायन डॉ. प्रदीप रावल ने किया। आभार छात्रावास अधिक्षक लायन सविता दूबे ने व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page