श्री बीसा हुमड़ दिगम्बर जैन संस्थान की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष नीरव जैन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक दिवसीय टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है, जिसके लिए ग्राउंड बना कर खेलने की व्यवस्था संस्थान के सदस्यों द्वारा की गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
डूंगरपुर। श्री बीसा हुमड़ दिगम्बर जैन संस्थान की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष नीरव जैन ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक दिवसीय टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है, जिसके लिए ग्राउंड बना कर खेलने की व्यवस्था संस्थान के सदस्यों द्वारा की गई। इसमें मुख्य अतिथि समाज अध्यक्ष दिग्पाल गांधी रहेंगे। मुख्य प्रायोजक लक्ष्मीचंद गांधी परिवार, ट्रॉफी प्रायोजक चंद्रकांत कोटडिया, किट प्रायोजक अरुण सोनी, बॉल सौजन्य दीपक सेठ, गन्ना रस सौजन्य खूबचन्द सेठ रहेंगे।
होंगी छह टीमें
क्रीड़ा सचिव अर्पित ने बताया कि 6 टीमें बनाकर इस टूर्नामेंट को किया जाएगा। सभी टीमों के दो मैच होंगे, जिसमें से दो टॉप टीम निकाल कर फाइनल मैच कराया जायेगा। टीम फ्रेंचाइजी अरुण गड़िया, रमा कोटडिया, दीपक कोटडिया, रतनलाल गांधी, मनोहरलाल गांधी, विजय सेठ परिवार रहेंगे। सचिव अभिषेक कोटडिया ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में मैच 10 ओवर का रहेगा। प्रतियोगिता की अनुशासन कमेटी बनाई गई, जिसमें हेमंत जैन, पंकज कोटडिया, दीपक सेठ, धर्मेश गांधी रहेंगे। व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारी नितिन गांधी, रौनक सेठ, गौरव गांधी, अखिलेश गांधी, राजेश डेंडु, धीरेंद्र गांधी, पारस गांधी, नीलेश डेंडु, कीर्ति गांधी, यश, वैभव, पलाश, विनीत को दी गई।













Add Comment