समाचार

जैन फाउंडेशन की नई कार्यसमिति चुनी गई : अनिल जैन अध्यक्ष और रमाशंकर जैन मंत्री निर्वाचित


जैन समाज की सेवाभावी संस्था श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेशन की नवीन कार्यसमिति का निर्वाचन संपन्न हुआ । जिसमें अनिल जैन अध्यक्ष एवम रमाशंकर जैन को मंत्री चुना गया । संस्था द्वारा समाजोत्थान के अनेकों कार्य किए जाते रहे हैं । पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट ।


मुरैना । जैन समाज की सेवाभावी संस्था श्री यंग दिगम्बर जैन फाउंडेशन की नवीन कार्यसमिति का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें अनिल जैन अध्यक्ष एवम रमाशंकर जैन को मंत्री चुना गया । फाउंडेशन के संरक्षक राजेंद्र भंडारी ने बताया कि बालाचार्य श्री योगेन्द्रसागर जी महाराज के आशीर्वाद से लगभग 31 वर्ष पूर्व श्री यंग दिगंबर जैन फाउंडेशन की स्थापना की गई थी । संस्था द्वारा निशुल्क धर्मार्थ ओषधालय का संचालन किया जाता है साथ ही स्वास्थ्य शिविर, शिक्षण शिविर एवं समाजोत्थान के अनेकों कार्य किए जाते रहे हैं । विगत दिवस संस्था की बैठक श्री गोपाल दिगम्बर जैन सिद्धांत संस्कृत महा विद्यालय के सरस्वती हॉल में विमल जैन बर्तन वाले की अध्यक्षता में नवीन कार्य समिति का गठन किया गया । जिसमें सर्व सम्मति से प्राचार्य अनिल जैन अम्बाह वाले को अध्यक्ष, लाला रमाशंकर जैन गढ़ी वाले को मंत्री एवम आशीष जैन को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया ।

अतिशय क्षेत्र टिकटोली के मेले पर हुई चर्चा
निर्वाचन से पूर्व अतिशय क्षेत्र टिकटोली में 01 जनवरी को वार्षिक मेले में सेवाएं देने के संदर्भ में चर्चा की गई । सर्व सम्मति से तय किया गया कि विगत वर्ष की भाति इस वर्ष भी फाउंडेशन द्वारा अतिशय क्षेत्र टिकटौली में साधर्मी बंधुओं के लिए वाहन व्यवस्था एवम स्वल्पाहार की व्यवस्था की जायेगी । सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । अंत में संस्था के पूर्व मंत्री विनोद जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page