समाचार

सभा के लिए बैठक में हुआ विचार विमर्श : तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप


नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर के प्रांगण में ज्ञानसागर सेवा सदन में 19 नवंबर 2023 को होने जा रही समूह की बैठक की व्यवस्थाओं के संदर्भ में समूह के संरक्षक महेशचंद जैन “बंगाली” (अझेड़ा वाले) के निज निवास पर मुरैना क्षेत्रीय संयोजकों की बैठक रखी गई। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


 

मुरैना। भारतवर्षीय श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था अविवाहित प्रतिभाएं प्रस्तुति समूह की राष्ट्रीय बैठक 19 नवंबर को मुरेना में होने जा रही है। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर के प्रांगण में ज्ञानसागर सेवा सदन में 19 नवंबर 2023 को होने जा रही समूह की बैठक की व्यवस्थाओं के संदर्भ में समूह के संरक्षक महेशचंद जैन “बंगाली” (अझेड़ा वाले) के निज निवास पर मुरैना क्षेत्रीय संयोजकों की बैठक रखी गई।

गौरव के पल

इस बैठक में समूह की मीटिंग की व्यवस्थाओं के संदर्भ में सभी ने विचार प्रस्तुत किए। महेशचंद बंगाली ने कहा कि समूह की बैठक हमारी मुरैना शैली में होना हम सभी के लिए गौरव की बात है। सभी को मिलजुलकर बैठक की व्यवस्थाओं को अंतिम अंजाम तक पहुंचना है। बंगाली बैठक संबंधी कार्यों की अलग -अलग जिम्मेदारियां सौंपी। अनूप भंडारी को आवास एवं बैठक व्यवस्था, प्रवीण जैन (चैंटा वाले) को स्वागत एवं सम्मान व्यवस्था, अतुल जैन (स्क्रैप वाले) व दिनेश जैन (खबरोली वाले) को स्वल्पाहार एवं भोजनादि की व्यवस्था प्रदान की गईं।

ये रहे मौजूद

बैठक में मुरैना शैली से विशेष आमंत्रित महानुभावों के नामों पर भी विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता मुरैना बड़ा जैन मंदिर के अध्यक्ष महेशचंद जैन बंगाली (अझेड़ा वाले) ने की। इस अवसर पर मनोज नायक, अनूप भंडारी, अतुल जैन स्क्रैप, दिनेश खबरोली, प्रवीण जैन “बड़े” (चैटा) उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी मनोज नायक ने मीटिंग का संचालन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page